37 C
Lucknow
Wednesday, May 13, 2026

ट्रेन के आगे कूदकर छात्र ने दी जान, वीडियो बनाकर किया पोस्ट

Must read

ट्रेन के आगे कूदकर छात्र ने दी जान, वीडियो बनाकर किया पोस्टप्रेम प्रसंग में युवती की शादी तय होने से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस

चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक छात्र द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की मौत के बाद उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक युवती की शादी दूसरी जगह तय होने और उसके परिजनों से परेशान होकर जान देने की बात कह रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस वायरल वीडियो को आधार बनाकर मामले की जांच कर रही है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान पड़ोसी गांव ममरेजपुर निवासी 24 वर्षीय नयन कैथल के रूप में की। नयन शहर के शांति नगर स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।

बताया गया कि युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसे उसकी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया। वीडियो में वह मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का उल्लेख करते हुए कह रहा है कि युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और कर रहे हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। वीडियो में युवक यह भी कहता सुनाई देता है कि वह पिछले तीन वर्षों से युवती के साथ रिश्ते में था और युवती के पिता व भाई उसे परेशान कर रहे थे तथा दोनों को अलग कर रहे थे। वीडियो रेलवे ट्रैक के पास ही बनाया गया बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो भोर पहर करीब तीन बजे पोस्ट किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि वीडियो पोस्ट करने के बाद ही युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक की इंस्टाग्राम आईडी से बुधवार रात को युवती के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की गई थीं, जिससे दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आती है।

फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मां फूलमती ने बताया कि परिवार में उसकी बहन नीरज देवी की अप्रैल में शादी तय थी और उसकी तैयारियां चल रही थीं। बेटे ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article