36.6 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

बेकाबू कार रामगंगा नहर में गिरी, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, एक गंभीर

Must read

कानपुर: कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में हरि निवादा के पास शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रामगंगा नहर में जा गिरी। कार डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान गोंडा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत बहराइच रोड निवासी राकेश श्रीवास्तव (54), उनके भाई राधेश श्रीवास्तव (42) और चालक करिया उर्फ मुन्नू के रूप में हुई है। राकेश का बेटा अभिषेक श्रीवास्तव (26) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, राकेश श्रीवास्तव अपने बेटे अभिषेक, भाई राधेश और चालक के साथ रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अकोढ़िया गांव में रिश्तेदार दिलीप श्रीवास्तव के यहां उनके बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सभी लोग कार से कानपुर लौट रहे थे।

हरि निवादा के पास पहुंचते ही चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क से उतरकर सीधे रामगंगा नहर में जा गिरी।

हादसे के समय पीछे से आ रहे खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह ने घटना देख तुरंत वाहन रोक दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से नहर में गिरी कार से सभी को बाहर निकलवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस चारों को सीएचसी लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने राकेश, राधेश और चालक को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर हालत में अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article