22 C
Lucknow
Thursday, March 26, 2026

पत्नी को कार से कुचलने के प्रयास का आरोप, प्रधानाध्यापक समेत दो पर मुकदमा

Must read

इटावा: कोर्ट के आदेश पर चौबिया थाना पुलिस ने आर्डरपुरा प्राथमिक विद्यालय (Orderpura Primary School) के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं उसके एक साथी के खिलाफ पत्नी (wife) को कार से कुचलकर हत्या का प्रयास करने और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

औरैया जिले के एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलझाली निवासी पारुल पत्नी शुभम राठौर ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके पति शुभम राठौर आर्डरपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी शिक्षक के पद पर तैनात हैं। पीड़िता के अनुसार अक्टूबर 2025 में उसका पति कई दिनों तक घर से गायब रहा। उसकी तलाश करते हुए 27 अक्टूबर को वह विद्यालय पहुंची, जहां पति अपने साथी गौरव के साथ मौजूद था।

आरोप है कि इसी दौरान पति और उसके साथी ने कार से जानबूझकर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जबकि दोनों आरोपी कार लेकर फरार हो गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर चौबिया थाना पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक शुभम राठौर और उसके साथी गौरव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article