25 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

छात्रों को कानून व साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

Must read

कासगंज: भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित पुलिस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग (SPEL) कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को कासगंज (Kasganj) जनपद के सहावर थाना परिसर में एक जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों (Students) में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सहावर सुश्री शाहिदा स. नसरीन ने छात्रों से सीधा संवाद किया और उन्हें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। क्षेत्राधिकारी शाहिदा स. नसरीन ने अपने संबोधन में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, मानव तस्करी और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने छात्रों को कानून के प्रति सजग रहने, सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही, साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी जागरूक किया तथा उनसे बचाव के उपाय बताए।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने खुलकर सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल, स्पष्ट और प्रभावी ढंग से उत्तर दिया गया। छात्रों ने पुलिस की भूमिका, कानून प्रक्रिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े विषयों में विशेष रुचि दिखाई। इस पहल को छात्रों के साथ-साथ उपस्थित शिक्षकों ने भी सराहा और इसे युवाओं के भविष्य के लिए उपयोगी बताया। पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ेगी और वे समाज में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article