22 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

हिंदी मीडिया सेंटर में 7–8 फरवरी को दो दिवसीय ‘आरोग्य पाक-शाला’ का आयोजन

Must read

लखनऊ: लोक जीवन फाउंडेशन के तत्वावधान में 7 एवं 8 फरवरी 2026 को राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित हिंदी मीडिया सेंटर (Hindi Media Centre) में दो दिवसीय ‘आरोग्य पाक-शाला’ (Arogya Pak-Shala) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को समझने और प्राकृतिक जीवन की ओर प्रेरित करना है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘शुद्ध भोजन – शुद्ध सोच’ रखी गई है। इसके अंतर्गत भारतीय पारंपरिक आयुर्वेद, संतुलित आहार, औषधीय वनस्पतियों के उपयोग, जैविक खाद्य उत्पादों तथा प्राकृतिक स्वास्थ्य संरक्षण पर आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेदाचार्यों द्वारा नाड़ी परीक्षण, आयुर्वेदिक परामर्श एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही विभिन्न प्रकार के जैविक एवं पारंपरिक खाद्य उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां लोग शुद्ध एवं प्राकृतिक उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। लोक जीवन फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि समाज में बढ़ती बीमारियों के बीच यह कार्यक्रम लोगों को प्राकृतिक और संतुलित जीवन की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने मीडिया और नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article