19 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

पुलिस चौकी से चंद कदम दूर आश्रम में धावा, राम दरबार चोरी

Must read

भगवान भी नहीं बचे चोरों से, इलाके में दहशत
– रायपुर चौकी क्षेत्र का मामला, सुरक्षा पर सवाल
– रात की गश्त बढ़ाने और जल्द खुलासे की मांग

फर्रुखाबाद। जनपद में बढ़ते अपराधों के बीच चोरों का हौसला इस कदर बुलंद हो गया है कि अब धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया जा रहा है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित राम जानकी मंदिर, श्री दुर्वासा ऋषि आश्रम में बीती रात अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। चोर पूरे राम दरबार को उठाकर फरार हो गए।

बताया गया कि घटना के वक्त आश्रम के महंत राघव दास महाराज परिसर में ही सो रहे थे। आश्रम भीतर से बंद था, इसके बावजूद चोरों ने दीवार फांदकर प्रवेश किया और मंदिर के गर्भगृह से मूर्तियां निकाल ले गए। सुबह आरती-पूजन के समय जब हलचल हुई, तब चोरी का खुलासा हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पंचाल घाट स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि चोरी गई मूर्तियों में हनुमान जी की पीतल की मूर्ति तथा भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण सहित अन्य पत्थर की मूर्तियां शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह दुर्वासा ऋषि आश्रम का दूसरा आश्रम है—और चौकी के पास इस तरह की वारदात होना बेहद चिंताजनक है।

रायपुर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस चोरी से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जब चौकी के पास मंदिर सुरक्षित नहीं, तो बाकी इलाकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। नागरिकों ने रात्रि गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। धार्मिक स्थल में हुई इस चोरी ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article