12 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

नाला न होने से जलभराव, आश्रम के सामने अवैध कब्जों का आरोप, डीएम के निर्देश पर हरकत में नगर पंचायत

Must read

मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद: नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत संकिसा रोड पर स्थित श्री श्री 1008 शिवपूजनदास त्यागी जी महाराज (Shivpujandas Tyagi Ji Maharaj) आश्रम के सामने नाला न होने से गंभीर जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात के दिनों में सड़क पर गंदा पानी भर (Waterlogging) जाने से श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आश्रम के महंत श्री श्री 1008 जानकीदास जी महाराज ने इस संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि मंदिर के सामने पहले से बना नाला वर्तमान में जर्जर अवस्था में है, जिसे कुछ दुकानदारों द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है। इसके अलावा आश्रम के सामने दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने से जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई है।

महंत जानकीदास जी महाराज ने आरोप लगाया कि नाले के बंद होने और अतिक्रमण के चलते बारिश का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे न केवल धार्मिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न होती है, बल्कि क्षेत्र में गंदगी और संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महंत की ओर से आशुतोष कुमार द्विवेदी को प्रार्थना पत्र भेजा गया, जिसमें नगर पंचायत मोहम्मदाबाद को नाले के निर्माण, पुराने नाले की मरम्मत और अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश देने की मांग की गई। प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामानंद को समस्या का शीघ्र समाधान कराने के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद नगर पंचायत स्तर पर हलचल तेज हो गई है। आश्रम प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से मुक्ति मिले और क्षेत्र में स्वच्छता व सुचारु आवागमन सुनिश्चित हो सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article