उत्तर प्रदेश में कोल्ड स्टोरेज मालिकों द्वारा आलू भंडारण में की जा रही मनमानी के खिलाफ छत्रपति शिवाजी सेना (Chhatrapati Shivaji Sena) संगठन ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में संगठन ने बताया कि प्रदेश के कई कोल्ड स्टोरेजों (cold storage) में शासन द्वारा निर्धारित दरों के बावजूद आलू भंडारण और निकासी में मनमाना किराया वसूला जा रहा है। संगठन ने मांग की कि निर्धारित दर से अधिक वसूली करने वाले कोल्ड स्टोरेज मालिकों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पिछले वर्षों में कई कोल्ड स्टोरेज मालिकों द्वारा आलू भंडारण के नाम पर किसानों से 100–120 रुपये प्रति पैकेट की जगह 155 से 165 रुपये प्रति पैकेट तक वसूले गए, वहीं आलू निकासी के समय 170 से 190 रुपये प्रति पैकेट तक की वसूली की गई, जो किसानों का खुला शोषण है।
छत्रपति शिवाजी सेना संगठन ने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि आलू की खरीद का पूरा भुगतान किसानों को दिलाने की संपूर्ण जिम्मेदारी कोल्ड स्टोरेज मालिक की होनी चाहिए, ताकि बिचौलियों के कारण किसानों को नुकसान न उठाना पड़े।
संगठन की प्रमुख मांगें :
➡️ कोल्ड स्टोरेजों की नियमित निगरानी की जाए
➡️ शासन द्वारा तय दरों का सख्ती से पालन कराया जाए और भाड़ा 120 रुपये (साधारण) व 130 रुपये (ऊर्जा) निर्धारित किया जाए
➡️ किसानों को उनकी फसल का पूरा और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी पूरी जिम्मेदारी कोल्ड स्टोरेज मालिक की हो
छत्रपति शिवाजी सेना ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।
इस दौरान ये लोग मौजूद रहे :
राम बावू, डोरी लाल, श्याम पाल, श्रवन कुमार, शिवम कटियार, घनश्याम, पुतान सिंह, अजय अवस्थी, सत्यम पटेल (पूर्व जिलाध्यक्ष), कमल कटियार, राहुल कटियार, पुत्तन कृष्ण कटियार (पुत्तन), असंतोष कटियार, बाबा राधेश्याम पटेल (संस्थापक अध्यक्ष)
जय शिवाजी | जय भवानी


