शमशाबाद,फर्रुखाबाद: नगर पंचायत अध्यक्ष शमशाबाद (Shamshabad) जोया शाह ने उप जिला अधिकारी (SDM) को लिखे गए पत्र में एस आई आर के अंतिम चरण में किसी व्यक्ति द्वारा की जाने वाली गड़बड़ी से अवगत कराया और कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायती पत्र में कहा गया कि नगर पंचायत शमसाबाद के विभिन्न बूथों पर एक ही व्यक्ति द्वारा फॉर्म-7 भरकर बी.एल.ओ. को प्राप्त कराये गए जिसमें वैध मतों को विलोपित करने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें वार्ड 6 व 10 के निर्वाचित सभासद खुर्शीद बेगम व नुसरत अंसारी के मत कटवाने के लिए फॉर्म-7 भरकर दिया गया है। जो कि राजनीतिक विद्वेष के कारण ऐसे कृत्य किया जा रहा है ।
जबकि उन लोगों से पूछा गया कि जिन लोगों ने शिकायत की है तो उन्होंने साफ मना कर दिया इससे स्पष्ट होता है कि वह व्यक्ति विशेष राजनीतिक विश्वास के कारण वोट कटवाना चाहता है। ऐसे में कार्यरत बी.एल.ओ. व पर्यवेक्षक को निर्देशित कर दें कि जन हित में किसी भी वैध मतदाता का मत बिना किसी सभ्रान्त व्यक्ति जानकारी एवं बिना सत्यापन के विलोपित न किया जाए।


