फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार 18 वर्षीय छात्रा सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के राजीव गांधी नगर निवासी संजय की 18 वर्षीय पुत्री सृष्टि ई-रिक्शा पर सवार होकर फतेहगढ़ स्थित एक विद्यालय जा रही थी। जैसे ही ई-रिक्शा आवास विकास चौकी के निकट पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ने से रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में छात्रा सृष्टि के साथ ई-रिक्शा चालक मोनू पुत्र पप्पू भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही छात्रा के पिता संजय व परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर बताते हुए उपचार शुरू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here