23 C
Lucknow
Sunday, February 1, 2026

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अज़ीजगंज व नवादा इंदेपुर में परखी सफाई व्यवस्था

Must read

गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना, नालियों की नियमित सफाई के सख्त निर्देश

‘मेरा शहर–मेरा घर’ अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर

शाहजहाँपुर: नगर निगम द्वारा संचालित मेरा शहर–मेरा घर अभियान के तहत शनिवार को प्रदेश सरकार (state government) के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Finance Minister Suresh Khanna) ने नगर क्षेत्र के मोहल्ला अज़ीजगंज एवं नवादा इंदेपुर का दौरा कर सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालियों की सफाई, कूड़ा उठान तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने अथवा सड़क पर मलबा डालने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल जुर्माना लगाया जाए, ताकि स्वच्छता के प्रति नागरिकों में अनुशासन और जिम्मेदारी विकसित हो सके।

वित्त मंत्री ने नालियों की नियमित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे जलभराव और गंदगी की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने स्वच्छता कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग तथा नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त, क्षेत्रीय पार्षद मनीष गुप्ता, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी स्वच्छता अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि स्वच्छ शहर ही स्वस्थ नागरिकों की नींव होता है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रशासन के साथ-साथ जनभागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article