16 C
Lucknow
Sunday, February 1, 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन, छात्राओं को दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ

Must read

फर्रुखाबाद: शासन के निर्देशानुसार 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (National Road Safety Month) का समापन समारोह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ (Government Girls Inter College Fatehgarh) में हुआ। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत, एआरटीओ-प्रशासन कृष्ण कुमार यादव तथा कॉलेज की प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत मौजूद रहीं।

एआरटीओ-प्रवर्तन ने बताया कि दिसंबर 2025 तक जनपद में 490 सड़क दुर्घटनाओं में 284 लोगों की मौत हुई, जिनमें अधिकांश दोपहिया वाहन सवार थे। सड़क सुरक्षा माह के दौरान 25 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए और 18 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने छात्राओं से बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन न चलाने और परिवार को भी जागरूक करने की अपील की।

एआरटीओ-प्रशासन ने ‘नेक्स्ट जेन एम परिवहन’ और ‘डिजीलॉकर’ ऐप की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन व लाइसेंस के दस्तावेज डिजिटल रूप में मान्य हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यार्थियों को अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा अपनाने का संदेश दिया। अंत में प्रधानाचार्या ने 122 छात्राओं, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article