21.9 C
Lucknow
Thursday, February 26, 2026

सेवा समिति फर्रुखाबाद ने बांटे कंबल व वस्त्र

Must read

फर्रुखाबाद: सेवा धर्म समिति फर्रुखाबाद (Farrukhabad) द्वारा आयोजित वस्त्र वितरण अभियान की सफलता, आप सभी के निस्वार्थ सहयोग और मेहनत का परिणाम है।

​इस कड़कड़ाती ठंड में अपना कीमती समय निकालकर, गरीब मजदूरों की मदद के लिए आगे आना, यह दर्शाता है कि आप सभी के दिलों में सेवा का भाव कितना गहरा है। आज हमने सिर्फ कपड़े नहीं बांटे, बल्कि उन लोगों को यह एहसास दिलाया है कि वे अकेले नहीं हैं। सेवा धर्म समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आर.वी.ब्रिक. फील्ड, नवीन सब्जी मंडी,अर्राह पहाड़पुर फर्रुखाबाद में पहुंच कर ईट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरो के बच्चों और घरवालों को कपड़े वितरण कर इस सर्दी से बचने का एक छोटा सा प्रयास किया।

​व्यवस्था बनाने से लेकर वितरण तक , हर जिम्मेदारी कोसमिति( सचिव )अविनाश सारस्वत, (उपाध्यक्ष) पंकज सारस्वत, (कोषाध्यक्ष) शैलजा सारस्वत, रितिक पाल, अभिजीत मिश्रा, पंडित अंकित (गुड़गांव देवी मंदिर), निखिल आदि मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article