फर्रुखाबाद: मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में रोजगार , अप्रेन्टिसशिप मेले (employment fair) का आयोजन किया गया। मेले में 03 कम्पनियों ने के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया ।
इस अवसर पर रिक्तियां 150 के सापेक्ष मेले मे 32 अभ्यर्थी उपस्थित हुये। कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 32 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर 27 अभ्यर्थियों का चयन किया। जिसमें हायर एप्लाइन्स इण्डिया प्रा०लि०पुणे में 2 ,अप्रेन्टिसशिप, फिएट इण्डिया ऑटो मोबाइल , पुणे में 21, अप्रेन्टिसशिप, श्री राम पिस्टन एण्ड रिगं लि०, गाजियाबादमें 4 अप्रेन्टिसशिप के लिए चयन किया गया।
मेले की व्यवस्था में प्रमुख रूप से नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, सुनील कुमार प्लेसमेन्ट प्रभारी, रंजीत कुमार सुमन अप्प्रेन्टिस प्रभारी, विजेन्द्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो एंव समस्त स्टॉफ रा०औ०प्र०संस्थान उपस्थित रहे।


