17 C
Lucknow
Friday, February 27, 2026

शमशाबाद में विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं रवि गोष्ठी का आयोजन

Must read

किसानों को आधुनिक तकनीक से फसल उत्पादन कर अधिक लाभ अर्जित करने की दी गई जानकारी

शमशाबाद (फर्रुखाबाद): खंड विकास अधिकारी कार्यालय शमशाबाद (Shamshabad) के प्रांगण में मंगलवार को विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं रवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने के लिए प्रेरित करना तथा रवि फसलों के उत्पादन में नई तकनीकों की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुंवर जीत उर्फ जीतू भैया रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेती को लाभकारी बनाने के लिए किसानों को परंपरागत तरीकों से आगे बढ़कर आधुनिक कृषि तकनीक अपनानी होगी।

वैज्ञानिक तरीके अपनाने से ही बढ़ेगा उत्पादन व लाभ

गोष्ठी में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रवि फसलों के उत्पादन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने कहा कि अक्सर किसान यह तय नहीं कर पाते कि कौन-सी फसल का उत्पादन किया जाए, जिससे अधिक पैदावार और बेहतर लाभ मिल सके। इसी कारण कई बार किसान भेड़चाल की स्थिति में आ जाते हैं, जो उनकी उन्नति में बाधक बनती है।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी कि वे मिट्टी की जांच, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक, सिंचाई प्रबंधन और कीट नियंत्रण जैसी वैज्ञानिक विधियों को अपनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब खेती वैज्ञानिक तरीके से होगी तो उत्पादन बढ़ेगा और जब उत्पादन बढ़ेगा तो लाभ भी स्वतः बढ़ेगा।

किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

कार्यक्रम के दौरान किसानों को रवि फसलों की बुवाई, रोग नियंत्रण, उन्नत किस्मों के चयन, लागत कम कर अधिक मुनाफा कमाने के उपायों सहित कृषि निवेश से जुड़ी कई आवश्यक जानकारियां विस्तार से दी गईं। किसानों ने भी गोष्ठी में अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष धनपाल सिंह राजपूत, जय सिंह राजपूत, फुलवारी लाल शाक्य, वीरेंद्र सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। सभी ने किसानों से आह्वान किया कि वे सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठाते हुए वैज्ञानिक खेती को अपनाएं। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने का संकल्प लिया। आयोजन को किसानों के लिए जानकारीपूर्ण और उपयोगी बताया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article