32 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Must read

नवाबगंज/फर्रुखाबाद: नगर नवाबगंज के मोहल्ला नया गनीपुर निवासी सलमान उर्फ सोनू अपना ईरिक्शा चलाता है। सोनू शनिवार ईरिक्शा (e-rickshaw) चलाकर शाम अपने घर के दरवाजे पर खड़ा कर दिया। रात किसी समय अज्ञात चोरों ने ईरिक्शा की बैटरी (battery) चोरी कर ली। सोनू सुबह अपने ईरिक्शा के पास गया तब उसे बैटरी चोरी होने की जानकारी हुई।

सोनू अपनी चोरी गयी बैटरी की खोजबीन कर रहा था। तभी सुबह लगभग साढ़े दस बजे मोहम्दाबाद रोड पर बाइक सवार दो अज्ञात युवक बैटरी ले जाते हुए दिखाई दिए। सोनू ने बाइक सवार युवकों को रोका और बैटरी और बाइक सहित युवको को थाने ले आये। पुलिस ने दो युवकों सहित चार को बैठाकर पूछताछ शुरू की। थाना पुलिस ने सलमान उर्फ सोनू की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article