फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर बाल वीर दिवस (child brave day) पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा केंद्र की सरकार ने सिख धर्म सिख इतिहास और गुरु साहिबान की अद्वितीय कुर्बानियों को न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में सम्मान और गौरव दिलाने के लिए ऐतिहासिक पहल की है ।
यह बलिदान दिवस वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है गुरु गोविंद सिंह के साहब जादों का बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्ण अध्याय है। जिसने राष्ट्र धर्म के लिए सर्वोच्च त्याग का अर्थ सिखाए साहिबज़ादे जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह का साहस शौर्य और आत्म बलिदान नवीन पीढ़ी के लिए राष्ट्रभक्ति की अमिट प्रेरणा है।
इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा देश में एक लंबे समय तक कांग्रेस के नेतृत्व की सरकार रही लेकिन जो सम्मान वीर शहीदों को कांग्रेस की सरकार में मिलना चाहिए था वह सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिलाने का कार्य किया कांग्रेस की सरकार में साहबजादों के बलिदान की संपूर्ण जानकारी को वर्षों तक उपेक्षित रखा गया लेकिन भाजपा सरकार ने साहबजादों की शहादत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को करने का कार्य किया ताकि वर्तमान की युवा पीढ़ी को उनकी शहादत एवं बलिदान को जानने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा क्षने की व संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने किया ।ज्ञानी मंगल सिंह सरदार हरविंदर सिंह ने विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम संयोजक तोषित प्रीत सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


