ढाका: बांग्लादेश (Bangladesh) में अमृत मंडल नाम के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या (murder) कर दी गई है। यह घटना मजदूर दीपू चंद्र दास की हत्या के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जिसने दक्षिण एशियाई देश में अल्पसंख्यक समुदाय की असुरक्षा को लेकर व्यापक आलोचना को जन्म दिया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सम्राट ने एक आपराधिक गिरोह बनाया था और वह लंबे समय से जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। भारत में लंबे समय तक छिपने के बाद, वह हाल ही में घर लौटा और कथित तौर पर गांव के निवासी शाहिदुल इस्लाम से जबरन वसूली की रकम मांगी।
कल रात, सम्राट और उसके गिरोह के सदस्य शाहिदुल के घर पैसे लेने गए थे। जब घरवालों ने “लुटेरे” चिल्लाकर शोर मचाया, तो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सम्राट की पिटाई कर दी।
पिछले सप्ताह, मयमनसिंह जिले में एक हिंदू युवक दास की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसके शव को आग लगा दी गई। भीड़ ने उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया था। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की।
X पर जारी एक बयान में कहा गया, “हम मयमनसिंह में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की घोर निंदा करते हैं। नए बांग्लादेश में ऐसी हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। इस जघन्य अपराध के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”


