शमशाबाद, फर्रुखाबाद: शमशाबाद थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट (beaten up) का मामला सामने आया है। विरोध करने पर महिला की जमकर पिटाई किए जाने का आरोप है। पीड़िता ने पति, सास एवं दो ननदों सहित चार लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस (Shamshabad Police Station) को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार, वह अपने पति के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करती थी। एसआईआर लागू होने के बाद वह गांव में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने एवं वोट बनवाने के लिए अपने मायके/ससुराल गांव आई थी। गुरुवार को दिल्ली वापस जाते समय आपसी विवाद हो गया।
जानकारी के मुताबिक, शमशाबाद थाना क्षेत्र के गंगा कटरी में बसे गांव सुल्तानगंज खरेटा निवासी निशा पत्नी दिलशाद ने बताया कि विवाद के दौरान पहले गाली-गलौज की गई। जब उसने इसका विरोध किया तो पति दिलशाद, सास एवं दो ननदों ने उसके साथ मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आसपास के मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया।
इस संबंध में पीड़िता ने शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत की जानकारी मिली है, तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


