पुरानी पेंशन बहाली व चिकित्सा भत्ता बढ़ाने की मांग
फर्रुखाबाद: पेंशनर्स डे (pensioners day) के मौके पर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन (Railway Pensioners Association) के वार्षिक उत्सव में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई गई इसके साथ ही 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले रेलवे पेंशनर्स को साल ओढ़ा कर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भोलेपुर के लक्ष्मी कृपा गेस्ट हाउस के प्रांगण में हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व परिचालन प्रबंधक रेलवे जयप्रकाश श्रीवास मौजूद रहे।
इसके अलावा संगठन के संरक्षक पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, नरमू के उपाध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी,सोरन सिंह, आदि मंचासीन रहे। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम संगठन की स्थापना का इतिहास अशोक कुमार मिश्र ने पढ़कर सुनाया। महासचिव की ओर से अजीत भट्ट ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया। सभी मचासीन लोगों ने पूर्ण सहयोग और समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया।
रेल मंत्री को भेजे गए ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई गई इसके साथ ही चिकित्सा भत्ता ₹1000 से बढ़कर ₹5000 करने के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण मांगे की गई। इस मौके पर बताया गया कि संगठन ने पेंशनर्स को बैंकों तथा रेलवे विभाग से 16, 11, 834 रुपए का भुगतान कराया जो कि अपने में एक बड़ी बात है। अध्यक्षता सोरन सिंह ने की व संचालन आर के तिवारी ने किया। यह जानकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीअवधेश दुबे ने दी।


