11 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

सुल्तानपुर में राहुल गांधी मानहानि केस की सुनवाई टली

Must read

23 दिसंबर को अगली तारीख, बीजेपी नेता विजय मिश्रा की ओर से दायर है परिवाद

सुल्तानपुर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ दर्ज मानहानि मामले (defamation cases) की सुनवाई सोमवार को दीवानी परिसर स्थित एमपी–एमएलए विशेष कोर्ट में होनी थी, लेकिन सुनवाई आगे बढ़ा दी गई। राहुल गांधी की ओर से पेश अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उनकी तबीयत खराब है, जिस कारण वे उपस्थित नहीं हो सके। अदालत ने दलील स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 23 दिसंबर तय कर दी।

इस प्रकरण में बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने मानहानि का परिवाद दायर किया था। परिवाद में आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी ने अपने एक राजनीतिक बयान में भाजपा नेताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

अदालत ने परिवाद को स्वीकार करते हुए राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। मामला वर्तमान में एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। 23 दिसंबर को अदालत यह तय करेगी कि मामले में आगे क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बीजेपी नेता विजय मिश्रा और उनके अधिवक्ता ने सुनवाई टलने पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि अभियुक्त पक्ष बार-बार सुनवाई को आगे बढ़ा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article