13 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

चेन्नई आने-जाने वाली इंडिगो की उड़ानें रद्द

Must read

आज भी इंडिगो की कई फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली/चेन्नई। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में संकट लगातार गहराता जा रहा है। गुरुवार को भी देशभर में कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। चेन्नई से आने-जाने वाली इंडिगो की उड़ानें आज भी प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक अब तक 35 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। इनमें दिल्ली, पटना, मुंबई जैसी बड़ी शहरों के लिए जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। कई रूटों पर यात्रियों को लंबे समय तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

चेन्नई के अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए भी इंडिगो ने कई उड़ानें रद्द कर दी हैं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से भी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण यात्रियों में नाराज़गी देखी गई। एयरलाइन द्वारा रद्दीकरण का कारण तकनीकी और परिचालन संबंधी चुनौतियां बताई जा रही हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्टेटस अपडेट अवश्य चेक कर लें, ताकि असुविधा से बच सकें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article