तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार — कार, तमंचा, कारतूस और तेल से भरे कैन बरामद
फर्रुखाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में देर रात एसओजी और पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। वहीं गिरोह के अन्य तीन सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश गैंग के उन चार सदस्यों में से एक है, जो इलाके में लगे ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी करने का काम लंबे समय से कर रहे थे। इनकी गतिविधियों की सूचना मिलने पर एसओजी टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाई थी।
घटना स्थल से पुलिस ने—एक कार,एक तमंचा,कारतूस,और तेल से भरे कई कैन बरामद किए।
मौके की फोरेंसिक टीम ने भी जांच की और साक्ष्य एकत्रित किए।
एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम फरार तीनों बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है तथा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरोह का पूरा नेटवर्क जल्द ही उजागर कर लिया जाएगा।
इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।






