बुड्ढन की मड़ैया में बच्चों के विवाद ने लिया गंभीर रूप, शिकायत करने गई महिला की पिटाई

0
26

फर्रुखाबाद| राजेपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढन की मड़ैया में बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले बैठा, जब उसी मामले की शिकायत करने गई एक महिला को परिवारजनों ने बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुई पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद पीड़िता विवाद की शिकायत लेकर संबंधित परिवार के घर गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद महिलाओं और एक युवक ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पीड़िता का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। करीब 15 दिन पहले भी उसी परिवार के लोगों से उसका विवाद हुआ था और उस समय भी युवक व महिलाओं ने मिलकर उसे पीटा था। उसने आरोप लगाया कि परिवार के लोग आए दिन उससे झगड़ा करते हैं और धमकाते रहते हैं।

शिकायत मिलते ही राजेपुर थाना अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ मारपीट की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here