24 C
Lucknow
Friday, March 27, 2026

गौ हत्या रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की जरूरत: डा.अरशद

Must read

फर्रुखाबाद: समाजसेवी डॉ अरशद मंसूरी (Dr. Arshad Mansoori) ने गौ हत्या पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि गौ हत्या (cow slaughter) को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि गाय को हम लोग माता मानते हैं, इसलिए गाय की रक्षा करना भी जरुरी हैं इसके लिए आई. एस. ओ. प्रमाणित संस्था “मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स” जन जागरण आंदोलन चलाकर आम-जनमानस को जागरूक करेगा और गौ हत्या करने वालों का पुरजोर विरोध करेंगी।

उन्होंने कहा कि गौ हत्या करने वालों को दण्डित करवाने हेतु अधिकारियो का सहयोग लिया जायेगा तथा गौ माता को ठण्ड से बचाने के लिए भी पहल की जायेगी।

गौ प्रेमी डॉ अरशद मंसूरी ने कमालगंज स्थिति शेखपुर रेलवे क्रासिंग पर गौवंशो के ट्रेन से कट जाने पर भी घोर चिन्ता व्यक्त की ।ज्ञात हो कि भाजपा नेता डॉ अरशद मंसूरी पहले भी “अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ” के माध्यम से पहले भी आवाज़ उठा चुके हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article