फर्रुखाबाद: पुलिस उपाधीक्षक सर्किल मोहम्मदाबाद (Deputy Superintendent of Police Mohammadabad) द्वारा आज थाना नवाबगंज (Nawabganj police station) का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मिशन शक्ति केंद्र, CCTNS कार्यालय, हवालात, मैस, बैरकों सहित सभी महत्वपूर्ण इकाइयों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों की स्थिति का भी अवलोकन किया।
उन्होंने एचएस (History-Sheeter), सक्रिय अपराधियों, टॉप 10 अपराधियों से संबंधित सूचनाएं प्राप्त कर अपराध नियंत्रण एवं निगरानी पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही थाने के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली को मजबूत करने, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नियमित रूप से करने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, तथा वर्तमान में चल रहे सभी शासन/पुलिस कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में गति लाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस उपाधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अपराध व अव्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण के लिए थाने की सभी शाखाओं का सक्रिय और व्यवस्थित होना आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को चुस्ती-फुर्ती के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।


