लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को एक के बाद एक बड़े तबादले (transferred ) एक साथ किए है। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 46 आईएएस अफसरों (IAS officers) के बाद मंगलवार देर शाम 27 पीसीएस अफसरों (PCS officers) का भी फेरबदल किया है। इनमें 11 उपजिलाधिकारी (SDM) और अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट शामिल हैं। इसके पहले 10 जिलों के डीएम का भी ट्रांसफर हुआ है।
अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद की जिम्मेदारी अरुण कुमार सिंह को सौंपी गई है। इसी तरह निरंकार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) बाराबंकी, अतुल कुमार को अपर नगर आयुक्त गोरखपुर नगर निगम और पंकज वर्मा को सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
देखें सूची-



