25 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

महिला और ससुर से मारपीट,मुकदमा दर्ज

Must read

फर्रुखाबाद: थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम निवासिनी ममता देवी पत्नी राजीव कुमार ने अपने ही गांव के शिवकांत, रवि, देवेंद्र और ममता पत्नी संजेेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज (case filed) कराई है।

वादी ममता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 अक्टूबर को उक्त अभियुक्तगणों ने बेवजह उसके और उसके ससुर के साथ गाली-गलौज की। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। शोर-शराबा होने पर चारों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गए।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष में रोष व्याप्त है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article