सपा मुखिया का वार: लाठीचार्ज को बताया सरकार की कमजोरी

0
74

लखनऊ। आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर बरेली में हुए उपद्रव और उसके बाद हुए लाठीचार्ज पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। सपा प्रमुख ने एक्स पर लिखा कि “सरकार द्वारा ताकत का इजहार करना उसकी कमजोरी की निशानी होता है। सरकारें लाठीचार्ज से नहीं, सौहार्द-सद्भाव से चलती हैं।”

साथ ही, अखिलेश यादव ने नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता को गुमराह करने का काम किया है। सपा प्रमुख ने कहा कि “भाजपा सरकार ने दिखाने के लिए तैयार सामान पर जीएसटी घटा दी, लेकिन उस सामान को बनाने वाले कच्चे माल पर जीएसटी बढ़ा दी। यही है भाजपा के जीएसटी गोलमाल का सच।”

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपाई सड़कों पर 50 प्रतिशत का भाषण देकर निकल गए, लेकिन जब जनता बाजार जाती है तो उसे सस्ता माल नहीं मिलता और दुकानदारों से झगड़ा करना पड़ता है। सपा अध्यक्ष ने इस पूरे प्रकरण को जनता के साथ धोखा करार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here