19 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

ऑपरेशन में लापरवाही, महिला की मौत के बाद परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Must read

पति ने IGRS पोर्टल पर की शिकायत, हैलट अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की डॉक्टर पर आरोप

कानपुर: जेएसवीएम (हैलट) अस्पताल के स्त्री रोग विभाग पर गंभीर लापरवाही (Negligence) का आरोप लगा है। सुल्तानपुर जनपद की रहने वाली एक महिला की मौत (death of the woman) के बाद उसके पति ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने उसके पेट में कॉटन छोड़ दिया, जिससे लगातार तबियत बिगड़ती चली गई और आखिरकार 20 अगस्त को महिला की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, महिला को बच्चेदानी में गंभीर तकलीफ थी, जिसके चलते 3 जनवरी को हैलट अस्पताल में ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। परिवार ने बताया कि लंबे इलाज के बावजूद पीड़िता को आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां एक्स-रे में पेट के अंदर कॉटन जैसी वस्तु दिखाई दी।

इलाज के दौरान महिला की हालत और बिगड़ गई और अंततः 20 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद महिला के पति ने IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। फिलहाल यह मामला स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद जांच की मांग तेज हो गई है। अगर आरोप साबित होते हैं, तो डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई संभव है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article