28 C
Lucknow
Monday, September 14, 2026

सिंचाई विभाग के पूर्व अधीक्षक अभियंता के 12 ठिकानों पर छापेमारी

Must read

हैदराबाद: तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में सिंचाई विभाग के पूर्व अधीक्षक अभियंता के 12 स्थानों पर छापे मारे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह छापेमारी सिंचाई विभाग के पूर्व अधीक्षण अभियंता (एसई) नून श्रीधर के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति मामले की चल रही जांच को लेकर की गयी। एसीबी अधिकारियों ने श्रीधर के आवास और अन्य ठिकानों पर छापे मारे। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

श्रीधर ने इससे पहले कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना में उनका कार्यकाल भी शामिल है। कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना राज्य के सबसे प्रमुख बुनियादी ढांचे के उपक्रमों में से एक है। अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभी भी जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article