26.3 C
Lucknow
Sunday, October 18, 2026

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर चलाईं गई गोलियां, लॉरेंस गैंग ने धमकी देकर कहा- जो सलमान संग काम करेगा, उसका…

Must read

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर मुंबई में हुई फायरिंग की घटना के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi gang) से जुड़े होने का दावा करने वाले एक पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। पोस्ट में अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम का जिक्र करते हुए सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को भी धमकी दी गई है। हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता और हमले से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। रविवार शाम हुई इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

अनिल पंडित की पोस्ट में लिखा गया है, “जय महाकाल…जय श्री राम. राम राम जी सभी भाइयों को. आज जो ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी, मैं अनिल पंडित (लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई) और हरमन संधू लेते हैं. इसको हमने कॉल कर के समझाया था, पर इसको समझ नहीं आई, इसलिए आज इसको बढ़िया तरह से समझा दिया. और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा. वेट एंड वॉच.” पोस्ट में आगे लिखा गया है, “नोट: और कुछ दूसरे ग्रुप के कुत्ते जो हमारे नाम से फेम लेने की सोचते हैं, इनको जल्दी ही मार के फेसम करेंगे। सलाम सहीदा नू.”

Lawrence Gang

जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ जुहू स्थित जेवीपीडी ग्राउंड से फुटबॉल खेलकर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी को देखने के लिए कुछ प्रशंसक जमा थे। तभी बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर 3-4 राउंड फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक रिक्शा चालक घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फोन कर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस आयुक्त को तत्काल तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान, उनकी गतिविधियों और फायरिंग के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी है। मामले में सोशल मीडिया पर सामने आए कथित धमकी भरे पोस्ट की भी जांच अहम हो सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article