कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता (Kolkata) में दुर्गा पूजा (Durga Puja) के आनंद के बीच हादसा हो गया। सप्तमी की शाम भीड़ के दबाव में चोरबगान सार्वजनिक के मंडप का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस स्थिति में दर्शकों की सुरक्षा के लिए फिलहाल पूजा मंडप का दरवाजा बंद कर दिया गया है। हालांकि, गेट टूटकर गिरने से कुछ लोगों को चोट लगी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस हादसे की वजह से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, करीब 35 लोग घायल हैं। गेट टूटकर गिरने से कई लोगों को चोट लगी है।
बताया जा रहा है कि सभी को बचाकर कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से निपटने के लिए पूजा आयोजकों में अफरा-तफरी मची है। खबर मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि सभी को बचाकर कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से निपटने के लिए पूजा आयोजकों में अफरा-तफरी मची है। खबर मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे हैं।
जान लें कि आज शाम के बाद कोलकाता के कई हिस्सों में थोड़ी बारिश हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, बारिश से बचने के लिए दर्शकों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल, कई लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य चश्मदीद का कहना है, ‘कई लोग बेहोश हो गए हैं। कुछ लोगों को मोटरसाइकिलों पर ले जाया जा रहा था। मैंने अपने चारों ओर यही होते देखा। जब लोग बेहोश हो गए, तो उन्हें बाइकों पर ले जाया जाता। वहां भारी भीड़ भी थी।’
खबर है कि इस बीच, पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी घायलों से मिलने अस्पताल में पहुंचे हैं। उन्होंने घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इस दौरान, सीएम शुभेंदु ने घायलों के परिजनों को मदद का भरोसा दिया।
TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, ‘नॉर्थ कोलकाता के चोरबागान पूजा में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। वहां मौजूद कुछ श्रद्धालुओं को अस्पताल में ले जाने का काम चल रहा है। यह घटना कैसे या क्यों हुई, इस पर बाद में बात की जा सकती है, लेकिन अभी हमारी प्रॉयरिटी लोगों की जान बचाने की है। हम पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं कि अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ाई जाए। हम पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। पंडाल के भीतर अभी भी राहत और बचाव कार्य किए जाने की जरूरत है। हम हालात पर नजर रखे हुए हैं। पूजा के वक्त यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।’


