29 C
Lucknow
Saturday, October 17, 2026

डबरी तिराहे पर पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया युवक, 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद

Must read

 

सूचना के आधार पर पुलिस ने की घेराबंदी, पीले थैले से मिला अवैध असलहा; आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल

अमृतपुर

थाना राजेपुर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अवैध असलहों की धरपकड़ के लिए की जा रही पुलिस कार्रवाई के दौरान शुक्रवार देर शाम डबरी तिराहे पर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने युवक के पास से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अवैध तमंचा और कारतूस लेकर राजेपुर की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने डबरी तिराहे पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध युवक को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। कुछ ही देर में पुलिस ने बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास मौजूद पीले थैले से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के बाद पुलिस युवक को थाने ले गई और उससे संबंधित कानूनी कार्रवाई शुरू की।
पकड़े गए युवक की पहचान राहुल (22) पुत्र लालाराम, निवासी अलीगढ़, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 192/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article