31.1 C
Lucknow
Saturday, October 17, 2026

125 साल पुराने दशहरा मेले का बदला स्थान, अब रमन स्टेडियम में होगा रावण दहन

Must read

 

18 से 21 अक्टूबर तक लगेगा मेला, सैन्य रेजिमेंट से मिली अनुमति; सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने की बैठक
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में करीब 125 वर्षों से आयोजित हो रहे दशहरा मेले का इस बार स्थान बदल गया है। अब तक करियप्पा मैदान में होने वाला मेला और रावण दहन इस बार रमन स्टेडियम में होगा। 18 से 21 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले मेले के लिए सैन्य रेजिमेंट से अनुमति मिल गई है। 21 अक्टूबर को रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। नए स्थल पर श्री रामलीला कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक हुई। नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से आयोजन की कार्ययोजना और प्रवेश व निकास मार्गों की जानकारी ली।
लेफ्टिनेंट कर्नल डीके चतुर्वेदी ने बताया कि आम लोगों के प्रवेश की व्यवस्था सीएमओ कार्यालय के सामने स्थित आरआरसी मैदान के द्वार से होगी। आने और वापस जाने के लिए यही निर्धारित मार्ग रहेगा। रास्ते के दोनों ओर बैरिकेडिंग के साथ रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, वीआईपी अतिथियों को डाकघर के पीछे वाले मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा।
एड्जुटेंट कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल सीके कदम ने बताया कि सैन्य क्षेत्र में आम लोगों को केवल निर्धारित मार्गों से ही आने-जाने की अनुमति होगी। अन्य स्थानों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सैन्य क्षेत्र के भीतर सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना के जवान संभालेंगे।
कमेटी अध्यक्ष रवीश द्विवेदी ने बताया कि अग्निशमन विभाग से फायर टेंडर और नगरपालिका से पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। सेना और पुलिस के जवानों के साथ कमेटी के स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे। सीओ सिटी अभय वर्मा ने मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
करीब सवा सौ साल पुरानी इस परंपरा के तहत आयोजित होने वाले मेले में इस बार नए स्थल पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रशासन, सेना और रामलीला कमेटी का प्रयास है कि आयोजन सुरक्षा और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article