लखनऊ। मोहनलालगंज के मानखेड़ा के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर 35 वर्षीय वंदना का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे पिता ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।
पुलिस के मुताबिक, वंदना बृहस्पतिवार रात घर से कहीं चली गई थी। वर्ष 2010 में उसकी शादी बेनीगंज गांव के एक किसान से हुई थी, लेकिन 2012 में पति-पत्नी के बीच अलगाव हो गया था। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि वंदना मानसिक रूप से कमजोर थी और अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी। पुलिस प्रथमदृष्टया ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, मौत की वजह की जांच


