29.1 C
Lucknow
Thursday, October 15, 2026

समर सेविल के कुलाबे को तोड़ने से लंकुश ने मना किया तो युवक ने गालीगलौज करते हुए लाठी डंडों से की मारपीट

Must read

नवाबगंज। थाना नवाबगंज के गांव ममरेजपुर निवासी लंकुश लगभग 72 वर्ष गुरुवार दोपहर को अपने खेत पेड़ के नीचे लेटे थे, तभी गांव का ही निवासी एक युवक वहां लगे समर सेविल के कुलाबे को तोड़ने लगा, जब लंकुश ने उसे तोड़ने से मना किया तो युवक ने लंकुश को गालीगलौज करना शुरू कर दिया। गालीगलौज का विरोध करने पर युवक ने लंकुश को लाठी डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में लंकुश घायल हो गए, लंकुश ने बताया कि वह उठ नहीं पा रहे उनकी कमर में चोट लगी है। दोपहर लगभग 3 बजे थाने पहुंचकर लंकुश के पुत्र दुर्वेश ने पिता को ई रिक्शा में लिया कर थाने पहुंचाया, और थाना पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया। इसके बाद भी थाने में लगभग एक घंटे तक पीड़ित ई रिक्शा में तड़पता रहा, थाना पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए एक घंटे बाद सीएचसी नवाबगंज भेजा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article