डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को भेजा गया आमंत्रण, संत-महात्माओं का भी होगा समागम
रामनगर। रामनगर में 27 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्रीराम कथा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पुरानी तहसील परिसर में अंतरराष्ट्रीय श्रीराम कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजकों को कथा में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं के शामिल होने की भी संभावना है।श्रीराम कथा को भव्य रूप देने के लिए आयोजन से जुड़े कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं ताकि कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।आयोजन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री दयाशंकर सिंह, सतीश शर्मा, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, विधायक फरीद महफूज किदवई और पूर्व विधायक शरद अवस्थी सहित सभी दलों के नेताओं,संत महात्माओं को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रण भेजने की तैयारी है। विशिष्ट अतिथियों के आगमन को लेकर आयोजक सक्रिय हैं। मुख्य कार्यकर्ता अखिल पांडेय अपने सहयोगियों के साथ व्यवस्थाओं में जुटे हैं।श्रीराम कथा के आयोजन को सफल बनाने के लिए वे व उनके साथी लगातार भ्रमण पर है। व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।कथा का समापन चार नवंबर को होगा।कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, सेवा और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। रामनगर में पहली बार बृहद स्तर पर होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
रामनगर में 27 अक्टूबर से चार नमवंबर तक अंतर्राष्टीय कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज कहेंगे श्री राम कथा, तैयारियां तेज


