31.4 C
Lucknow
Thursday, October 15, 2026

गुरुग्राम में तड़के मुठभेड़: वांछित गौ-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी की मौत, 40 से अधिक मामले थे दर्ज

Must read

 

गुरुग्राम में गुरुवार तड़के करीब चार बजे सीआईए नूंह की टीम और गौ-तस्करी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना सोहना-पलवल रोड पर सिलानी गांव के मोड़ के पास हुई। पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ में वांछित आरोपी शाहिद उर्फ आडवाणी की गोली लगने से मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक शाहिद उर्फ आडवाणी (27) नूंह जिले के खरखड़ी गांव का निवासी था। वह कथित तौर पर गौ-तस्करी और एटीएम मशीन उखाड़ने जैसी वारदातों में शामिल था। उसके खिलाफ 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि नूंह क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान सोहना के सिलानी गांव के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, शाहिद के साथ मौजूद दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों का पता लगाने और मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों की जांच में जुटी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article