नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली (East Delhi) के जाफराबाद इलाके में स्थित उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट (Udyam Fish Point Restaurant) में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग रेस्टोरेंट की रसोई में लगी थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग के कारण रेस्टोरेंट के अंदर धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगने के बाद धुआं तेजी से पूरे परिसर में फैल गया। अंदर फंसे लोगों के सामने बाहर निकलने की चुनौती खड़ी हो गई। अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने ऊपरी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जाफराबाद स्थित उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आग के कारण मची अफरा-तफरी की जानकारी सामने आई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों ने कार्रवाई की। वहीं, पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद स्थित उद्यम फिश पॉइंट रेस्टोरेंट में आग लगने के दौरान जान बचाने के लिए कुछ महिला और पुरुष ऊपरी मंजिल की खिड़की से नीचे छलांग लगाते नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग खिड़की से नीचे कूदते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहायता की। सामने आई जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगने के बाद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाई और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों और रेस्टोरेंट कर्मचारियों की मदद से आग पर जल्द ही पूरी तरह काबू पा लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर की रात करीब 10:34 बजे वेलकम थाना क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौजपुर स्थित मेन जाफराबाद रोड पर दुकान नंबर 169 में संचालित उद्यम रेस्टोरेंट पहुंची। मौके पर जांच करने पर पता चला कि रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगी थी। पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।


