31.3 C
Lucknow
Wednesday, October 14, 2026

राशिश भान साध आईएसईपीसी की कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में निर्विरोध निर्वाचित

Must read

 

फर्रुखाबाद के पूर्व सभासद केशव भान साध के पुत्र की उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी

फर्रुखाबाद/नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा संचालित इंडियन सिल्क एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ISEPC) की कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (CoA) के चुनाव में राशिश भान साध निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और समाजसेवा से जुड़े लोगों में हर्ष का माहौल है।

राशिश भान साध परमार्थ संस्थान के अध्यक्ष एवं फर्रुखाबाद के पूर्व सभासद केशव भान साध के पुत्र हैं। केशव भान साध पिछले करीब 45 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने सामाजिक जीवन में जनसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी है।

राशिश भान साध को उनकी उद्यमशीलता और व्यावसायिक उपलब्धियों के लिए विभिन्न सरकारी संस्थाओं द्वारा युवा उद्यमी के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। आईएसईपीसी की कमेटी में उनका निर्विरोध निर्वाचन रेशम एवं वस्त्र उद्योग से जुड़े उनके व्यावसायिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

पुत्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केशव भान साध ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि राशिश भान साध हमेशा सामाजिक कार्यों में उनका सहयोग करते रहे हैं और जरूरतमंदों की सहायता के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी संवेदनशील रहे हैं।

केशव भान साध ने कहा कि समाजसेवा केवल कार्य नहीं, बल्कि संस्कार और जिम्मेदारी है। उनका प्रयास रहा है कि नई पीढ़ी भी सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्वों के मूल्यों को अपनाए।

उन्होंने राशिश भान साध को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विश्वास जताया कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए रेशम निर्यात उद्योग के विकास तथा इससे जुड़े लोगों के हितों में योगदान देंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article