27.7 C
Lucknow
Tuesday, October 13, 2026

नेग मांगने से रोकने पर किन्नर से मारपीट,गाली- गलौज और धमकी का आरोप

Must read

फर्रुखाबाद ब्यूरो
थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव उजरामऊ निवासी कंचन किन्नर ने दूसरे जनपद की सोनम किन्नर पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।कंचन किन्नर के अनुसार,13 अक्टूबर को सोनम किन्नर अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंची।आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई।कंचन का कहना है कि उसे क्षेत्र के किसी भी गांव में नेग मांगने से मना किया गया। कथित तौर पर कहा गया कि पूरा क्षेत्र उनका है और वह यहां नेग मांगने नहीं जाएगी।कंचन किन्नर ने आरोप लगाया कि सोनम और उसके साथ रहने वाले लोग आए दिन उसे परेशान करते हैं।इससे उसे क्षेत्र में अपने कामकाज को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मामले को लेकर उसने थाना राजेपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है।जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article