28.6 C
Lucknow
Monday, October 12, 2026

शिवसेना (UBT) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने पार्टी से दिया इस्तीफा, ‘CJP’ के आंदोलन में शामिल होने से थे नाराज

Must read

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना (Shiv Sena) (UBT) को एक बड़ा झटका लगा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जाने-माने नेता आनंद दुबे (Anand Dubey) ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। इस बीच शिवसेना UBT में चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन पर बड़ी बगावत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वो चुनाव आयोग के खिलाफ ‘CJP’ के आंदोलन में UBT के शामिल होने से नाराज हैं।

सूत्रों की मानें तो उनका मानना है कि इस आंदोलन के जरिए संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश हो रही है, जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। SIR और CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर देशभर में विवाद गरमाया हुआ है। इसी बीच शिवसेना (UBT) के नेता और प्रवक्ता आनंद दुबे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए आनंद दुबे ने कहा कि वे पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए लिख कि बहुत ही भारी मन से UBT से इस्तीफा दे रहा हूं।

दरअसल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन किया था। इस आंदोलन का शिवसेना (UBT) ने भी समर्थन किया है। जानकारी के मुताबिक आनंद दुबे चुनाव आयोग के खिलाफ जारी आंदोलन और उसमें शिवसेना UBT के शामिल होने से नाराज चल रहे थे।

आनंद दुबे शिवसेना (UBT) के सबसे मुखर और सक्रिय प्रवक्ताओं में से एक रहे हैं, जो मीडिया डिबेट्स में पार्टी पक्ष को मजबूती से रखते थे। ऐसे वक्त में एक राष्ट्रीय प्रवक्ता का इस तरह पार्टी से अलग होना उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट के लिए बहुत बड़ा क्षति माना जा रहा है। रविवार को पार्टी के नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अमित ठाकरे सैकड़ों समर्थकों के साथ आंदोलन में पहुंचे थे। इस दौरान इस दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि अब यह विरोध प्रदर्शन नहीं रुकेगा।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article