28.4 C
Lucknow
Sunday, October 11, 2026

नवरात्रि पर यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक में पूजन एवं हवन, सीएम कृषक समृद्धि योजना की सफलता की कामना

Must read

लखनऊ: शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) के प्रथम दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड (Uttar Pradesh Cooperative Village Development Bank Limited), लखनऊ के प्रधान कार्यालय में विधिवत पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जेपीएस राठौर एवं बैंक के अध्यक्ष श्री विवेक सिंह तोमर की ओर से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की सफलता तथा प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव, सहकारिता श्री अजय कुमार शुक्ला, अपर निबंधक (बैंकिंग) श्री अनिल सिंह, सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव श्री अनिल सिंह, प्रबंध निदेशक श्री आर.के. कुलश्रेष्ठ, शीर्ष सहकारी संस्थाओं के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य महाप्रबंधक श्री रत्नाकर सिंह सहित सहकारिता विभाग एवं बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश के किसानों के कल्याण तथा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के सफल क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसानों को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से 6 प्रतिशत ब्याज दर पर अधिकतम 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत ऑनलाइन पोर्टल https://mksyldb.in/ के माध्यम से आवेदन कर ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाने की व्यवस्था की गई है।

योजना का उद्देश्य कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के साथ-साथ अकृषि क्षेत्रों में भी ऋण उपलब्ध कराना तथा प्रदेश में बैंक की शाखाओं की ब्रांडिंग एवं आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने, स्वरोजगार एवं कृषि आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश के किसानों की समृद्धि एवं खुशहाली तथा सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने की कामना करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article