29.5 C
Lucknow
Sunday, October 11, 2026

चेन्नई पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री विजय ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Must read

– 13,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, मेट्रो में सफर और मंदिर में दर्शन का भी कार्यक्रम

चेन्नई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तमिलनाडु दौरे पर चेन्नई पहुंचे। हवाई अड्डे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान राज्य को 13,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने का कार्यक्रम है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी चेन्नई मेट्रो में पोरूर बाईपास से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक सफर करेंगे। इसके बाद वह जलकंठेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आईआईटी मद्रास के ब्रेन सेंटर का दौरा भी शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान ₹13,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी और उनके संभावित लाभों को लेकर आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रहेगी।
प्रधानमंत्री जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर वह सभा को संबोधित करेंगे।
तमिलनाडु के इस दौरे को विकास परियोजनाओं, सार्वजनिक परिवहन और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े कार्यक्रमों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article