27 C
Lucknow
Saturday, October 10, 2026

खुदागंज मार्ग पर ई-स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर, युवती समेत 4 घायल, दो की हालत गंभीर

Must read

 

कमालगंज संवाददाता।
क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक और ई-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ई-स्कूटी सवार युवती और एक मासूम बच्ची सहित बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा मांझगांव के पास उस समय हुआ जब गांव निवासी मनोहर की बेटी राधा ई-स्कूटी से चक्की पर आटा लेने जा रही थी। ई-स्कूटी पर 9 वर्षीय दिव्या भी साथ बैठी थी। इसी दौरान खुदागंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ई-स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर पड़े और चारों लोग लहूलुहान हो गए।

घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज ले जाया गया।

सीएचसी कमालगंज में मौजूद डॉक्टरों से बात करने पर पता चला कि चारों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। इनमें राधा और बाइक सवार अमित कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

डॉक्टरों ने बताया कि गंभीर चोटों के चलते राधा और अमित कुमार को बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दिव्या और हेमराज का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अमित कुमार (35 वर्ष) कन्नौज जनपद के तालग्राम थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के रहने वाले हैं, जबकि उनके साथी हेमराज (45 वर्ष) ने अस्पताल में बताया कि वह श्रृंगीरामपुर घाट पर दीपक जलाने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article