27.4 C
Lucknow
Saturday, October 10, 2026

दिल्ली में 30 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Must read

 

– 10 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से लागू रहेंगी यातायात संबंधी पाबंदियां, रेलवे स्टेशन
– बस अड्डे और हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह

नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली में शनिवार, 10 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों पर ध्यान देना जरूरी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी के 30 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। इसके चलते कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा सकती है और जरूरत के अनुसार मार्ग परिवर्तन लागू किए जा सकते हैं।
एडवाइजरी के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे से नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर यातायात संबंधी प्रतिबंधों का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में इन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को यात्रा शुरू करने से पहले अपने मार्ग की जानकारी कर लेने की सलाह दी गई है।
विशेष रूप से रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डों (आईएसबीटी) और हवाई अड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की जरूरत है, ताकि संभावित जाम या मार्ग परिवर्तन के कारण उनकी यात्रा प्रभावित न हो।
यातायात प्रभावित होने की स्थिति में वाहन चालकों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने और उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करना भी जरूरी होगा।
यात्रियों को सलाह है कि निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक माध्यमों से मार्गों और प्रतिबंधों की ताजा जानकारी प्राप्त कर लें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article