नवाबगंज
थाना क्षेत्र के गांव फतनपुर निवासी चंद्रशेखर मिश्रा शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे दौड़ लगा रहा था। तभी दौड़ लगाते समय रास्ते में गांव का ही निवासी युवक चंद्रशेखर को गालीगलौज करने लगा। गालीगलौज का विरोध करने पर युवक ने चंद्रशेखर को मारपीट कर दी। मारपीट में चंद्रशेखर चोटिल हो गए। थाना पुलिस को चंद्रशेखर ने नामजद युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।
युवक को गालीगलौज करने लगा, विरोध करने पर युवक ने चंद्रशेखर से की मारपीट


