25.5 C
Lucknow
Friday, October 9, 2026

किसानों की समस्याएं हल नहीं हुईं तो 2027 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा किसान क्रांति दल: ठाकुर भानु प्रताप सिंह

Must read

*पांचाल घाट के नारायण आश्रम में किसान पंचायत, बाढ़ और गंगा पार क्षेत्र में बांध निर्माण का मुद्दा उठा*

*फर्रुखाबाद, 9 अक्टूबर।* भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया तो किसान क्रांति दल वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने गंगा पार क्षेत्र में बाढ़ से हो रहे नुकसान और बांध निर्माण में देरी को लेकर सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

शुक्रवार को जनपद के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ठाकुर भानु प्रताप सिंह का भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में बेवर से लेकर फर्रुखाबाद तक विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। नारायण आश्रम पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

## चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित

कार्यक्रम का संचालन यूनियन के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव मनुआ सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव केशव शाक्य की ओर से भेंट किया गया चांदी का मुकुट राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर और तहसील सदर के पदाधिकारी क्षेत्रपाल सिंह राठौर ने पहनाया।

इसके बाद किसान क्रांति दल के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य राष्ट्रीय और प्रादेशिक पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सम्मान करने वालों में राजेंद्र सिंह परिहार, शीशपाल सिंह, मोहित नंदन, राजवीर सिंह गौर, डॉ. शाकिर अली मंसूरी, राजीव कुमार मिश्रा, चंद्रभान सिंह चौहान, कुमकुम राठौड़, रामायण सिंह यादव, अगम पांडे, उदयवीर सिंह यादव, श्रीनिवास श्रीवास्तव, अवधेश सिंह राठौड़, दीपक सिंह चौहान, ओंकार सिंह चौहान, प्रशांत दीक्षित, राजू राठौड़, संजय शुक्ला, राजू कश्यप, राममूर्ति राजपूत, रक्षपाल सिंह, मुन्ना सिंह राठौड़, विकास राठौड़, रहबर, अमन सिद्दीकी, इमरान सिद्दीकी और राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर दीपक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
किसानों की समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष जगपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को ज्ञापन सौंपा गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article