26.1 C
Lucknow
Thursday, October 8, 2026

नाना पाटेकर के निधन पर पुलिस महानिदेशक ने जताया शोक

Must read

– उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार ने दी श्रद्धांजलि, सिनेमा और कला जगत को अपूरणीय क्षति

लखनऊ। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के समाचार पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को अत्यंत दुखद बताया गया।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि नाना पाटेकर ने अपने सशक्त अभिनय के माध्यम से सिनेमा जगत में अलग पहचान बनाई। उनके निधन से सिनेमा और कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि साइबर जागरूकता के लिए बनाई गई फिल्म में नाना पाटेकर की प्रस्तुति यादगार रही। नाना पाटेकर 14 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।
उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार, प्रशंसकों और कला जगत के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article